Mahashivratri in Ranchi: रांची के आसपास हैं ज्योतिर्लिंग समेत यह प्रसिद्ध शिव मंदिर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2023, 03:56 PM IST

Ranchi Police: शनिवार को महाशिवरात्रि है। इसको लेकर रांची समेत झारखंड के कई प्रसिद्ध शिव मंदिरों में तैयारी पूरी हो चुकी है। हर साल मंदिरों में देश भर से पूजा-अर्चना करने आते हैं। कई मंदिर पौराणिक हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ मंदिरों की जानकारी दे रहे हैं, जहां आप पूरे श्रद्धा भाव से पूजा कर सकते हैं। इन मंदिरों में पूजा करने से आपकी मुराद पूरी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • देवघर में है ज्योतिर्लिंग वाला बाबा बैद्यनाथ मंदिर
  • रावण ने यहां की थी शिवलिंग की स्थापना
  • पश्चिमी सिंहभूम और ओडिशा की सीमा अंतर्गत मुगा बेड़ा गांव में है मुर्गा महादेव मंदिर


Ranchi Famous Shiv Temple: देश भर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में देवघर का बाबा बैद्यनाथ मंदिर है। यह ज्योतिर्लिंग है। रांची से साढ़े छह घंटे का सफर कर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंच सकते हैं। यहां सामान्य दिनों में भी हजारों लोग पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर के अलावा 21 मंदिर हैं। मंदिर को हृदय पीठ और चिता भूमि भी कहते हैं। दरअसल, माता सती का हृदय यहां पर गिरा था। इसी जगह उनका दाह-संस्कार भी किया गया था।

badhynath mandhir

देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में देश भर से आते हैं श्रद्धालु

गिरिडीह में बाबा हरिहर धाम मंदिर है। यहां शिवलिंग 65 मीटर ऊंचा है। इसे बनाने में 30 साल लगा था। इसके अलावा रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर कैथा गांव है, जिसमें किलेनुमा शिव मंदिर है। इसे बंगाल, राजपूत और मुगल की भिक्षित कला से बनाया गया है। मुख्य शिवलिंग 12 फीट ऊंचा है। यहां महाशिवरात्रि पर काफी भीड़ उमड़ती है।

End of Feed