Holi in Ranchi: होली पर रांची में नहीं होगी पानी की किल्लत, आपूर्ति प्रभावित रहने पर इन नंबरों पर करें कॉल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 05:50 PM IST

Ranchi News: जल संकट झेल रहे रांची के लोगों के लिए सुकून वाली खबर है। होली पर लोगों को पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। इसको लेकर सभी डिवीजन के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया है। नियमित रूप से पाइपलाइन की निगरानी भी की जाएगी। वहीं, सभी डिवीजन के अभियंताओं का नंबर जारी किया गया है, ताकि लोग कॉल कर आपूर्ति बहाल करवा सकें।

KEY HIGHLIGHTS
  • चारों डिवीजन के कार्यपालक अभियंताओं को निर्बाध जलापूर्ति का निर्देश
  • रुक्का-बूटी डिवीजन वाले जलापूर्ति के लिए 9431969525 पर करें कॉल
  • हटिया डिवीजन में आपूर्ति के लिए 9431516030 पर कर सकते हैं कॉल


Water Supply in Ranchi: होली पर निर्बाध पानी आपूर्ति के लिए पेयजल विभाग ने तैयार कर ली है। चारों डिवीजन के कार्यपालक अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की एजेंसी और इंजीनियरों को निर्देश जारी कर दिया है। रुक्का और बूटी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता राधेश्याम रवि ने अपने सभी सहायक एवं कनीय अभियंताओं को होली में पानी आपूर्ति सामान्य रखने का निर्देश जारी किया है। अगर, किसी इलाके में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाए तो उसे युद्ध स्तर पर दुरुस्त करके अविलंब पानी आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

Ranchi water supply

होली पर रांची में जल संकट नहीं होने का दावा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उन्होंने आउटसोर्सिंग एजेंसी को भी अलर्ट जारी किया गया है। हटिया डिवीजन के कार्यपालक अभियंता सुशील टुड्डू और गोंदा डिवीजन के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह ने अपने-अपने इंजीनियरों और मेंटेनेंस कार्य देखने वाले ठेकेदारों को निर्देशित किया है।

End of Feed