Valentine in Ranchi: रांची में इन मार्केट में करें खरीदारी, बनाएं वैलेंटाइन को खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 06:26 PM IST

Ranchi News: वैलेंटाइव वीक का चौथा दिन टेडी डे है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को टेडी बीयर गिफ्ट करता है। इसके अलावा कई तरह के उपहार गिफ्ट करता है। ऐसे में राजधानी का बाजार टेडी बीयर सजा रहा। सुबह से देर शाम तक टेडी बीयर की खरीदारी होती रही। अन्य गिफ्ट आइटम भी बिके। इस बार कई तरह के ग्रीटिंग कार्ड भी हैं। इन्हें आप अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 50 रुपए से 4000 रुपए तक का टेडी बीयर
  • चर्च कंप्लेक्स, रोशपा टावर से कर सकते हैं खरीदारी
  • चॉकलेट बॉक्स 200 रुपए, डिजाइनर बॉटल 250 रुपए में मिल रहे


Ranchi Best Market of Valentine Gift: वैलेंटाइन डे में अब सिर्फ 3 दिन शेष हैं। इसको देखते हुए बाजार भी गुलजार है। शुक्रवार को टेडी डे पर खूब टेडी की बिक्री हुई। अपनी पसंद का टेडी बीयर खरीदने के लिए आप शहर के मेन रोड पर अटल वेंडर मार्केट में जा सकते हैं। यहां एक टॉयज सेंटर हैं, जहां कई तरह के टेडी मिल जाएंगे। इस दुकान में 50 रुपए से लेकर 4000 रुपए तक का टेडी बीयर है। खूबसूरत वैलेंटाइन डे स्पेशल डॉल 50 रुपए में मिलेगा। 4000 रुपए में 10 फीट का टेडी बीयर मिल रहा है।

ranchi teddy

रांची के बाजारों में खूब बिका टेडी

इसके अलावा आप शहर के चर्च कंप्लेक्स, रोशपा टावर, कांके स्थित न्यूक्लियस मॉल, लालपुर स्थित न्यूक्लियस मॉल, अपर बाजार स्थित शास्त्री मार्केट में बेहतरीन टेडी बीयर मिल जाएंगे। लालपुर स्थित आर्चीज शॉप में गिफ्ट की कई वैरायटी हैं। प्रेमी जोड़ों को लाल रंग में म्यूजिकल कपल स्टैच्यू, म्यूजिकल आर्टिफिशियल रोज, कपल फोटो फ्रेम, रेल वेलवेट हार्ट कुशन, लव टैडी, कॉफी मग, म्यूजिकल फोटो विथ कुशन, लाइटिंग वाला फोटो फ्रेम पसंद आ रहा है।

End of Feed