Ranchi Holi Special Train: इस दिन से चलेगी शालीमार-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमटेबल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 04:36 PM IST

Ranchi Rail Update: होली को लेकर रेलवे द्वारा त्योहार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाना है। इन ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। अब रेलवे ने शालीमार-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है। इससे पहले रांची-बलरामपुर होली स्पेशल ट्रेन का शिड्यूल जारी किया गया था। दरअसल, त्योहार के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 6 मार्च को ट्रेन शालीमार स्टेशन से खुलेगी
  • अगले दिन सुबह 11:25 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी ट्रेन
  • ट्रेनों में 20 कोच,स्लीपर क्लास के 14 कोच होंगे


Ranchi News: होली पर देश भर से लोग अपने-अपने घर आते हैं। सबसे अधिक लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इस कारण ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिसके मद्देनजर रेलवे ने एक और होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन शालीमार और जयनगर स्टेशन के बीच चलाई जाएगी। रेलवे के मुताबिक छह मार्च को शालीमार स्टेशन से एक फेरे के लिए ट्रेन नंबर 08127 रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 2:50 खुलेगी। मूरी स्टेशन पर ट्रेन रात 9:38 बजे पहुंचेगी और रात 9:40 बजे रवाना होगी।

ranchi Holi Special Train

होली पर चलाई जाएगी शालीमार -जयनगर होली स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

फिर मंगलवार की सुबह 11:25 बजे ट्रेन जयनगर स्टेशन पहुंच जाएगी। ट्रेन नंबर 08128 जयनगर-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन सात मार्च को जयनगर स्टेशन से रात 7:30 बजे रवाना होगी। मुरी स्टेशन पर यह ट्रेन 9:20 बजे पहुंच जाएगी। यहां से ट्रेन 9:22 बजे खुलेगी और शालीमार स्टेशन शाम 4 बजे पहुंचेगी।

End of Feed