Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रांची में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलट गई। स्कूल बस पलटने से 20 बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्कूल बस में 30 बच्चे सवार थे।
स्कूल बस पलटी।
स्कूल बस में 30 बच्चे थे सवार
पुलिस ने बताया कि बस मंडार में सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर पलट गई। पुलिस ने बताया कि स्कूली बस में 30 बच्चे सवार थे, जिनमें 20 घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः Ranchi Bird Flu: रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अलर्ट जारी, मुर्गियों की खरीद-बिक्री पर रोक
हादसे में कई बच्चे घायल
मंडार पुलिस थाने के प्रभारी राहुल ने कहा कि स्कूल के करीब 20 बच्चे घायल हो गए। उन्हें नजदीकी मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक बच्चे के सिर में चोट आई है, उसका 'सीटी स्कैन' किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाकी सभी बच्चे ठीक हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
'तेज रफ्तार से चल रही थी बस'
वहीं, एक बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि बस की रफ्तार तेज थी और हादसे के वक्त चालक फोन पर बात कर रहा था। उन्होंने दावा किया कि आज बस 45 मिनट की देरी से आई थी। देरी के कारण चालक बस तेज रफ्तार से चला रहा था और किसी से फोन पर भी बात कर रहा था।
