Ranchi Traffic Diversion: रांची में 10 जनवरी से वन-वे होगी मेकान चौक से राजेंद्र चौक तक सड़क, जान लें रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 01:02 PM IST

Ranchi Traffic News: राजधानी रांची को जाम मुक्त बनाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण लोगों को आवागमन करने में खासी परेशानी हो रही है। फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर सबसे अधिक यह परेशानी बनी है। दूसरी ओर निर्माण में लगी कंपनी को भी दिक्कत आ रही है, इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • डोरंडा में बन रहे फ्लाईओवर के कारण बदली गई ट्रैफिक व्यवस्था
  • फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर 12 फीट सड़क वाहनों के आवागमन को छोड़ी जाएगी
  • वाहनों को कडरू फ्लाईओवर की ओर किया जाएगा डायवर्ट

Ranchi Traffic News: रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था फिर बदलने वाली है। डोरंडा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के मद्देनजर मेकान चौक से लेकर राजेंद्र चौक तक वन-वे ट्रैफिक किया जाएगा। यह 10 जनवरी से लागू कर दिया जाएगा। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अपनी कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। वैसे इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बहुत जल्द फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी और ट्रैफिक पुलिस के उच्चाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें तय होगा की ट्रैफिक व्यवस्था में क्या बदलाव किए जाए।

Ranchi Traffic Diversion

रांची में फ्लाईओवर निर्माण के लिए बदली गई ट्रैफिक व्यवस्था

फिलहाल ट्रैफिक पुलिस ने तय किया है कि मेकान चौक से लेकर राजेंद्र चौक के बीच जिस जगह फ्लाईओवर बन रहा है, वहां 12 फीट सड़क छोड़ी जाएगी। इतनी जगह में वाहनों का आवागमन किया जाएगा। इस जगह जाम की समस्या पैदा न हो, इसलिए गाड़ियों को कडरू फ्लाईओवर की तरह डायवर्ट किया जाना है।

End of Feed