Ranchi Kantatoli Flyover: रांचीवासियों को नए साल में मिल सकती है कांटाटोली फ्लाईओवर की सौगात, यहां तक पहुंचा निर्माण

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 05:08 PM IST

Ranchi Kantatoli Flyover Construction: राजधानी के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। बहुप्रतीक्षित कांटा टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अब दिखने लगा है। फ्लाईओवर के 10 पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। अब शहरवासियों में जाम से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कांटा टोली फ्लाईओवर को अत्याधुनिक सेगमेंटल गडर प्रणाली से बनाया जा रहा
  • सात महीनों में फ्लाईओवर के लिए 10 पिलर बनकर हुए तैयार
  • इस फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर है, जिसमें 42 पिलर बनने हैं

Ranchi News: रांची में जाम की समस्या को कम करने के लिए निर्माणाधीन कांटा टोली फ्लाईओवर अब धरातल से ऊपर आ चुका है। इस फ्लाईओवर के 10 पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। यह पिलर शहरवासियों को दिख रहे हैं, जिससे लोगों में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आस बढ़ी है। पिछले साल कुछ बाधाओं की वजह से फ्लाईओवर के दो पिलर का ही निर्माण हो सका था। बता दें यह फ्लाईओवर योगदा सत्संग भवन से लेकर शांति नगर तक बनाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 2240 मीटर है। फ्लाईओवर के लिए 42 पिलर बनाए जाने हैं।

ranchi kanta toli flyover

कांटाटोली फ्लाईओवर का बनाया जा रहा पिलर।

झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर के लिए शेष पिलर का निर्माण भी तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। पिलर बन जाने के बद फैक्ट्री से बनकर आने वाले 16-16 मीटर के सेगमेंटल गडर को पिलर पर रखा जाएगा। इसके बाद फ्लाईओवर को अंतिम रूप दिया जाना शुरू होगा। गडर चेन वाले क्रेन से पिलर पर चढ़ाया जाएगा।

End of Feed