Ranchi Road Accident: रांची में 14 साल के छात्र की ट्रक ने ले ली जान, हेलमेट नहीं पहनने से गई जान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2022, 03:37 PM IST

Ranchi Police:रांची में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज रफ्तार और ओवरटेक के चक्कर में लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला एनएच-20 का है। यहां एक सड़क हादसे में 14 साल के छात्र की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एनएच-20 पर रांची-टाटा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में छात्र की गई जान
  • ओरमांझी थाना क्षेत्र के हुटुप में रहने वाला था आकाश कुमार
  • नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था आकाश

Ranchi News: राजधानी के ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटुप इलाके में रहने वाले 14 साल के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बाइक सवार आकाश कुमार एनएच-20 पर रांची-टाटा मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में छात्र बाइक पर नियंत्रण खो दिया और बाइक समेत गिर गया। इसके बाद आकाश ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।

Ranchi road accident

सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था, इस वजह से सिर ट्रक के पहिए से कुचल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, छात्र अगर हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच जाती। ट्रक के पहिए के नीचे उसका सिर दबने से ही मौत हुई है। शरीर के बाकी हिस्से सुरक्षित रह गए थे। मृत किशोर की पहचान किशोर कुमार महतो के बेटे आकाश के रूप में हुई है।

End of Feed