Ranchi Doctor: सच में जरूरतमंदों के लिए 'भगवान' है रांची के यह डॉक्टर, मात्र 5 रुपए में करते हैं मरीजों का इलाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 20, 2022, 03:36 PM IST

Doctor of the Poor in Ranchi: रांची में एक डॉक्टर ऐसे भी हैं, जिनके लिए वाकई में सेवा ही धर्म है। यह पिछले 50 साल से लोगों का इलाज सिर्फ 5 रुपए में कर रहे हैं। 80 साल की उम्र में भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मरीजों को हर दिन दो घंटे से अधिक समय देते हैं। यही वजह है कि इनके क्लीनिक पर रांची के अलावा सूबे के कई जिलों से लोग इलाज कराने आते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. शहर के लालपुर चौक पर है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का क्लीनिक
  2. गरीबों के अलावा समाज के हर तबके के लोग आते हैं इलाज कराने
  3. रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं मुखर्जी

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यह नाम रांची में लोगों के लिए भगवान से कम नहीं है। डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है। ऐसा सही मायने में डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी जैसे डॉक्टरों के लिए ही कहा गया है। यह 80 वर्ष के हैं और पिछले 50 साल से लोगों का इलाज सिर्फ 5 रुपए में कर रहे हैं। इतना ही नहीं मेडिकल कंपनियों से मिलने वाली दवाएं भी जरूरतमंदों को मुफ्त में बांट देते हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी डॉ. श्यामा प्रसाद हर दिन मरीजों को दो घंटे समय देते हैं।

ranchi doctor

रांची का ये डॉक्टर 5 रुपए में करता है गरीबों का इलाज।

अहम बात है कि, जिनके पास पांच रुपए देने की भी क्षमता नहीं होती है, उनका इलाज यह मुफ्त में करते हैं। 1966 से अब तक रांची में लालपुर चौक पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का क्लीनिक चल रहा है। यहां हर दिन मरीजों की लंबी लाइन लगती है। इस लाइन में गरीबों के अलावा समाज के हर तबके के लोग रहते हैं।

End of Feed