Ranchi daughter win Kedarkantha Track: रांची की बेटी ने 19,500 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, इस पर्वत शिखर को किया फतह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 08:44 PM IST

Ranchi daughter win Kedarkantha Track: इरादे पक्के रहने पर पर्वत भी बहुत छोटा हो जाता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है रांची की एक बेटी ने। संतोषी कुमारी ने उत्तराखंड की सबसे ऊंची चोटी तक का सफर तय किया है। इस पर्वत शिखर पर चढ़कर उन्होंने तिरंगा लहराया है। पर्वत की ऊंचाई 19500 मीटर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिमालय रेंज का केदारकंठा ट्रैक किया पूरा
  • ढाई दिनों में संतोषी ने फतह किया पर्वत
  • पर्वत के शिखर पर पहुंचकर 11 बार किया सूर्य नमस्कार

Ranchi daughter win Kedarkantha Track: रांची की एक और बेटी ने झारखंड का नाम रोशन किया है। बेटियों की ताकत एवं साहस को दुनिया के सामने पेश किया है। संतोषी कुमारी ने हिमालय रेंज के केदारकंठा ट्रैक को फतह कर लिया है। जिस वक्त वह पर्वत के शीर्ष पर थीं, तब तापमान माइनस 19 डिग्री था। इन्होंने 19,500 फीट की ऊंचाई तक ट्रैक की। 27 दिसंबर को उनकी यात्रा पूरी हुई है। 25 दिसंबर की सुबह संतोषी ने ट्रैकिंग की शुरुआत की थी।

Kedarkantha track

हिमालय रेंज का केदारकंठा ट्रैक

इन्होंने केवल ढाई दिनों में इस ट्रैक को पूरा कर लिया। संतोषी का कहना है कि ट्रैकिंग के दौरान ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई थी। ऐसे में बीच-बीच में उन्होंने कैंप किया। केदारकंठा ट्रैकिंग समिट के शिखर पर पहुंचने के बाद इन्होंने सबसे पहले 11 बार सूर्य नमस्कार किया। फिर अपनी कामयाबी की खुशी में तिरंगा लहराया।

End of Feed