Ranchi Best Market for Shopping: रांची का यह मार्केट ऊनी और पारंपरिक कपड़ों की खरीदारी के लिए है बेस्ट, जानें खासियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 07:01 PM IST

Ranchi Best Market: राजधानी में ठंड काफी बढ़ी हुई है। नए साल का जश्न मनाने के लिए भी लोग तैयार हैं। इसको लेकर जमकर खरीदारी चल रही है। ऐसे में आप कुछ खास जगहों से ऊनी और पारंपरिक कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। यह काफी किफायती और बेहतर मार्केट हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर के लालपुर और हटिया क्षेत्र में लगा है पोताला मार्केट
  • तिब्बत के मूल निवासी आकर बेचते हैं गर्म कपड़े
  • अपर बाजार से कर सकते हैं गिफ्ट आइटम की खरीदारी

Ranchi Best Market: ऊनी और पारंपरिक कपड़ों की खरीदारी के लिए रांची में पोताला मार्केट प्रसिद्ध है। ठंड को लेकर यह बाजार सज चुका है। यहां बाहर से आकर कारोबारी अपना स्टॉल लगाते हैं। यह साल में एक बार लगता है। बाजार के अधिकतर दुकानदार तिब्बत के रहने वाले हैं। ये सभी 1959 से यहां रह रहे हैं। व्यापारी बढ़ाने के लिए ये लोग हर साल ठंड के मौसम में रांची आ जाते हैं। यहां से होने वाली आय से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

Ranchi Best Market for Shopping

रांची में खरीदारी करना नहीं भूलें

इस साल यह बाजार शहर के लालपुर और हटिया क्षेत्र में लगाया गया है। इससे पहले कई साल तक कचहरी स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में बाजार लगता था। फिर दो साल से नगर निगम और जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने की वजह से वहां पर बाजार नहीं लग पा रहा है।

End of Feed