झारखंड में ग्रामीणों ने दो नक्सलियों को उतारा मौत के घाट, शव को लगाया ठिकाना; जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लोगों की भीड़ ने दो नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को जंग में फेंक दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव की तलाश भी कर रही है-

Jharkhand News: झारखंड पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में दो माओवादियों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद जंगल में शवों की तलाश शुरू की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को गुदरी प्रखंड में हुई। कोल्हान रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चोथे ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो सदस्यों की पीट-पीटकर हत्या कर दी, लेकिन उनके शव अब तक बरामद नहीं हुए हैं। शवों की तलाश में पुलिस के दल जुटे हैं, लेकिन सघन जंगल के कारण उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Jharkhand News

सांकेतिक फोटो

एरिया कमांडर की पीट-पीटकर हत्या

End of Feed