राँची

ममता की हत्या! झारखंड में मां ने नवजात को नदी में फेंका, बच्ची की मौत; महिला अरेस्ट

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में एक मां अपनी नवजात बच्ची के साथ नदी में नहाने गई थी। जहां उसने बच्ची को नदी में फेंक दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। इस मामले में महिला के पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Jharkhand Crime News: झारखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में एक महिला ने अपनी नवजात बच्ची को नदी में फेंक दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्ची के शव को भी नदी से बरामद कर लिया गया है।

बच्ची के साथ नदी में नहाने गई थी महिला

यह घटना पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा के दुरकू गांव की है। जहां एक 30 वर्षीय महिला अपनी नवजात बच्ची के साथ नहाने गई थी। इसी दौरान महिला ने अपनी बच्ची को नदी में फेंक दिया। पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) संदीप भगत ने बताया कि सोमवार को बच्ची का शव बरामद किया गया।

महिला के पति ने दर्ज कराई FIR

डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में महिला के पति ने एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उन्होंने बताया कि महिला को अरेस्ट कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article