Ranchi Passenger Train: जल्द ही दौड़ेगी रांची-बरकाकाना रूट पर पैसेंजर ट्रेन, पटरी बिछाने का काम पूरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 08:18 PM IST

Ranchi-Barkakana Route: रांची रेल मंडल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस मंडल के अहम रूट बरकाकाना-रांची रूट पर अब पैसेंजर ट्रेनें परिचालित की जाएंगी। इसको लेकर रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। उच्चाधिकारी से रेल परिचालन को लेकर मंजूरी भी मिल गई है। अब बहुत जल्द इस रूट पर दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोडरमा-हजारीबाग-रांची वाया बरकाकाना रेल परियोजना को पूरा हो गया है काम
  • कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी से ट्रेन परिचालन की मिल गई है हरी झंडी
  • हटिया-सांकी और बरकाकाना-सिधवाार स्टेशन के बीच दो साल से नहीं चल रही पैसेंजर ट्रेन


Ranchi-Barkakana Passenger Train: पहाड़ी एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों का जल्द ही रेल से यात्रा करने का सपना पूरा होने वाला है। आजादी के 75 साल बाद इस सपना साकार होने वाला है। कोडरमा-हजारीबाग-रांची वाया बरकाकाना रेल परियोजना का काम पूरा हो गया है। ट्रेन चलाए जाने के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की हरी झंडी मिल गई है। कोरोना काल से इस रूट के हटिया-सांकी और बरकाकाना-सिधवार स्टेशन के बीच पैसेंजर ट्रेन नहीं परिचालित हो रही है। दो साल से पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हर दिन हजारों लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं।

ranchi station

रांची रेलवे स्टेशन

इस ट्रेन के पुन: परिचालन के लिए सीआरएस की मंजूरी जरूरी है। सीआरएस को सभी जरूरी कागजात उपलब्ध करा दिए गए हैं। पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए बहुत जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। रेल प्रबंधक द्वारा नवनिर्मित बरकाकाना-रांची रेल लाइन में हटिया से बरकाकाना तक दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने को लेकर परिचालन शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं ट्रेनों के परिचालन की समय-सारिणी भी बना ली गई है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तय समय-सारिणी के मुताबिक हटिया से सुबह 6.55 बजे ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 10 बजे बरकाकाना पहुंच जाएगी।

End of Feed