Ranchi Door to Door Parcel: अब आपके घर-दुकान आकर ले जाएगा डाक‌ पार्सल स्टेशन पर, रेलवे की डोर टू डोर सेवा शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 06:06 PM IST

Ranchi Rail Parcel: राजधानी में एक्सप्रेस कार्गो सर्विस की शुरुआत कर दी गई है। रांची रेलवे स्टेशन से यह शुरू किया गया है। केंद्र सरकार की योजना के तहत इस सेवा की शुरुआत हुई है। इस योजना से लोगों एवं व्यवसायियों को अपने पार्सल को पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी। दरअसल, यह सेवा डोर-टू-डोर शुरू की गई है। इस कारण पार्सल भेजने वाले का समय बचेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • गति शक्ति योजना के तहत ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट योजना शुरू
  • भारतीय रेलवे और भारतीय डाक विभाग ने मिलकर की योजना की शुरुआत
  • ट्रेन के माध्यम से पार्सल को गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जाएगा

Ranchi News: केंद्र सरकार की गति श्क्ति योजना अंतर्गत रांची में ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट योजना (जेपीपी) की शुरुआत की गई है। इसके तहत एक्सप्रेस कार्गो सेवा का लाभ आम लोगों एवं व्यापारियों को मिलेगा। रांची स्टेशन पर योजना की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय रेलवे और भारतीय डाक विभाग ने मिलकर योजना शुरू की है। डीआरएम प्रदीप गुप्ता का कहना है कि एक्सप्रेस कार्गो सेवा अंतर्गत डाक विभाग द्वारा आम लोगों एवं व्यवसायियों के घर, दुकान या बताए गए पते से पार्सल लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाएगा।

ranchi station

रांची रेलवे स्टेशन, जहां से शुरू हुई है डोर-टू-डोर डाक पार्सल सेवा

फिर ट्रेन के जरिए पार्सल गंतव्य स्टेशन या शहर तक जाएगा। इससे व्यवसायियों एवं आम लोगों को डोर-टू-डोर पार्सल मिलेगा। योजना की शुरुआत के दौरान रांची रेल मंडल से ट्रेन नंबर 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक्सप्रेस कार्गो सर्विस अंतर्गत पहला पार्सल पटना भेजा गया।

End of Feed