Ranchi Food Grains Distribution: अब हर महीने की इन तिथियों को मिलेगा खाद्यान्न, बुधवार से दिया जा रहा दो महीने का अनाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 06:12 PM IST

Ranchi Food Grains Distribution Update: जिले के कार्डधारकों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब लोगों को खाद्यान्न वितरण के लिए दो या तीन महीने इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसको लेकर उच्च अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार हर महीने की कुछ निश्चित तिथियों को खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे लोगों को जन वितरण प्रणाली केंद्र का बार-बार चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 के राशन का हुआ वितरण
  • हर महीने की 15,16, 25 और 26 तारीख को बांटा जाएगा राशन
  • जनवरी में आवंटित खाद्यान्न का 44 प्रतिशत ही हुआ है वितरण


Ranchi News: रांची में बुधवार से खाद्यान्न वितरण शुरू हो चुका है। इस दिन दो महीने का एक ही बार राशन दिया गया। चावल दिवस पर साल 2022 के दिसंबर और साल 2023 की जनवरी का खाद्यान्न वितरित किया गया। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, विपणन पदाधिकारी अनुभाजन क्षेत्र, रांची और सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र भेजा है। इस‌ बारे में रांची के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने बताया कि 15 फरवरी को होने वाले चावल दिवस को व्यापक और प्रभावी रूप से मनाया गया। साल 2022 के दिसंबर और 2023 की जनवरी का खाद्यान्न वितरण कार्य अनिवार्य रूप से करने का आदेश जारी किया गया है।

Ranchi Food Grains

रांची में अब हर महीने होगा खाद्यान्न वितरण

बता दें साल 2022 के दिसंबर के लिए आवंटित खाद्यान्न के विरुद्ध 86 प्रतिशत और साल 2023 की माह जनवरी के लिए आवंटित खाद्यान्न के विरुद्ध मात्र 44 प्रतिशत ही वितरण हो सका है। रांची जिले में जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को समय पर खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने को लेकर चावल दिवस का आयोजन करने के लिए पहले ही उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दिशा-निर्देश दिए थे।

End of Feed