Ranchi Best Places: नए साल का जश्न मनाने में अब सिर्फ पांच दिन शेष हैं। लोग सभी आयोजन स्थलों के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। ऐसे में हम आपको कुछ जगहों की जानकारी दे रहे हैं, जहां पर आप जश्न मना सकते हैं। शहर के मोरहाबादी के शहीद संकल्प चिल्ड्रेंस पार्क में न्यू ईयर मेला लगाया जा रहा है। इसमें कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित होंगे। तरह-तरह के स्टॉल लगाए जाएंगे। सबसे खास बात है कि, यहां 22 दिसंबर से कुछ कार्यक्रम शुरू भी हो चुके हैं। यहां हर दिन अलग-अलग थीम पर मेले की सजावट की जा रही है।
तिरु फॉल में आप मना सकते हैं नए साल का जश्न
यहां 27, 28 और 30 दिसंबर को प्रतियोगिता आयोजित होगी। इनमें भाग लेने के लिए आप 7667789406, 6201803072 और 6202536505 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इन नंबरों पर कॉल कर आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
