Ranchi Airport New Aerobridge: शहर स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर निकटतम भविष्य में यात्रियों सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। टर्मिनल बिल्डिंग के बाहरी इलाके में बने कैनोपी का विस्तार किया जाना है। दूसरी ओर एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में नया एयरोब्रिज बन गया है। इसे मिलाकर अब चार एयरोब्रिज हो गए हैं। ऐसे में एक साथ चार फ्लाइट के यात्री सीधे टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश कर पाएंगे। इस बारे में एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि मौजूदा कैनोपी काफी छोटा है। इसकी लंबाई बढ़ाने का निर्णय हुआ है। बारिश और धूप में वाहनों से उतरने पर यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर गाड़ी लगाने के दौरान शेड नहीं रहने के कारण परेशानी हो रही है।
रांची एयरपोर्ट में बना है नया एयरोब्रिज
इस वजह से आगमन से प्रस्थान गेट तक कैनोपी का विस्तान होगा। मौजूदा कैनोपी लेन वन एवं टू में है। गौरतलब है कि कैनोपी विस्तार के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को प्रस्ताव भेजा गया था। वहां से मंजूरी भी मिल गई है। इसके निर्माण के लिए बहुत जल्द टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर फाइनल होने पर चयनित एजेंसी को वर्क ऑर्डर दे दिया।
