Ranchi Municipal Corporation: नगर निगम मार्च में बड़े बकाएदारों से करेगा वसूली, चलाएगा अभियान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 03:16 PM IST

Ranchi News: राजधानी में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम सख्त दिखाई दे रहा है। इस बार निगम बड़े बकाएदारों को राहत देने के मिजाज में नहीं दिख रहा है। निगम द्वारा वित्तीय वर्ष में होल्डिंग टैक्स वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई काम किए जाने हैं। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। निगम की टीम अगले महीने अभियान चलाएगी। शिविर लगाकर भी टैक्स वसूली की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सभी वार्ड कार्यालय में शिविर लगाकर वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स
  • रविवार को भी वसूला जाएगा टैक्स
  • 75 करोड़ रुपए टैक्स वसूली का है लक्ष्य


Ranchi Municipal Corporation Campaign: पूरे मार्च महीने में रांची नगर निगम द्वारा बड़े बकाएदारों से होल्डिंग टैक्स की वसूली की जाएगी। इसके लिए महीने भर अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम के सभी वार्ड कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा। यह रविवार को भी लगेगा। नगर निगम का कर के मद में चालू वित्तीय वर्ष में 75 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य है। निगम ने अब तक 60 करोड़ रुपए टैक्स वसूली कर लिया है।

ranchi nagar nigam

रांची नगर निगम

उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में हर हाल में शत प्रतिशत होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए निगम की टीमें पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है। सभी स्तर पर तैयारी कर ली गई है। दूसरी ओर निगम शहर के मेन रोड पर अंजुमन प्लाजा और कांके रोड पर कैम्ब्रियन स्कूल की नापी कराएगा। फिर होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा। इससे पहले दोनों प्रतिष्ठान द्वारा अपना स्वकर तय नहीं कराया गया है।

End of Feed