Jharkhand: दुष्कर्म के आरोपी का काल बने ग्रामीण; चप्पलों की माला पहनाई फिर लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के देवमबीर गांव में एक 56 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिस पर मानसिक रूप से अस्थिर महिला से दुष्कर्म का आरोप था। ग्रामीणों ने उसे कथित रूप से अपमानित कर पूरे इलाके में घुमाया और फिर एक कमरे में बंद कर मार डाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के देवमबीर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार रात एक 56 वर्षीय व्यक्ति, जिस पर मानसिक रूप से अस्थिर महिला से दुष्कर्म का आरोप था, को ग्रामीणों ने कथित रूप से चप्पलों की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया और फिर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब वह व्यक्ति शौच के लिए अपने घर से बाहर निकला था। मामले की जानकारी रविवार को पुलिस द्वारा दी गई।

Mob Kills Man Accused of Raping Mentally Ill Woman in Jharkhand (Symbolic Photo: Canva)

झारखंड में महिला से रेप के आरोपी व्यक्ति को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला (सांकेतिक फोटो: Canva)

लाठियों से पीट-पीटकर मारा

सोनुआ थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने जानकारी दी कि टेपसाई टोला के निवासी साइमन तिर्की को ग्रामीणों ने कथित रूप से पूरे इलाके में घुमाया, फिर एक कमरे में बंद कर लाठियों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को कमरे से बरामद कर शुक्रवार को चाईबासा के सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। भेंगरा ने बताया कि साइमन तिर्की पर गांव की एक मानसिक रूप से अस्थिर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप था, जिसके चलते महिला के परिजनों ने आक्रोश में आकर उसकी पिटाई कर दी।

End of Feed