Godda News: गोड्डा में पिता की हैवानियत, छह माह के बेटे को पटककर मार डाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 3, 2024, 07:05 PM IST

गोड्डा में एक व्यक्ति ने अपने छह माह के बेटे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी के साथ हमेशा मारपीट करता रहता था।

Godda News: गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने छह महीने के बेटे की जमीन पर पटक कर हत्या कर दी। आरोपी ने इसके बाद वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे की मां ने पति के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Crime Scene

सांकेतिक फोटो।

छह माह के बेटे की हत्या

बताया जाता है कि नरोत्तमपुर गांव में पंकज मंडल नामक शख्स अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल आया था, लेकिन पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया। पत्नी का कहना है कि वह शराब के नशे में हमेशा मारपीट करता है। इससे गुस्साए पंकज ने छह माह के बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया।

End of Feed