ट्रैफिक जाम में फंसे जज साहब, तो हाई कोर्ट ने DGP को भेजा नोटिस; अदालत में बुलाकर लगाई फटकार

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी के रांची में काफी देर तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहने पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मंगलवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता, रांची के जिलाधीश (डीसी) राहुल कुमार सिन्हा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा को तलब किया।

संज्ञान लिया है और राज्य के पुलिस महानिदेशक को समेत डीसी और एसएसपी को नोटिस भेज दिया। साथ ही ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता, रांची के जिलाधीश (डीसी) राहुल कुमार सिन्हा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा को फटकार भी लगाई। हाई कोर्ट ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है।

File Photo

फाइल फोटो।

कब जाम में फंसे थे जस्टिस?

आपको बता दें कि रांची में 23 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रैली का आयोजन किया था। इस दौरान जस्टिस एसके द्विवेदी कांके रोड में सीएम आवास के पास काफी देर तक जाम में फंसे रहे। उनके पीएसओ ने ट्रैफिक एसपी समेत कई आला पुलिस अधिकारियों से कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दूसरी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से संपर्क किया, तो उन्होंने डीजीपी से बात की। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने जस्टिस की गाड़ी जाम से बाहर निकलवाई।

End of Feed