Jharkhand Weather: झारखंड में सुबह से मानूसन मेहरबान, 4 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; अभी जारी रहेगा बरसात का दौर

झारखंड में रांची समेत कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल रही है। प्रदेश के 4 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। झारखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया गया है।

Jharkhand Weather Today: झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, इस बीच चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश की राजधानी रांची में भी सुबह से बारिश हो रही है। फिलहाल झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Rain

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)

एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची और गुमला के लिए 24 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे से 25 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए चेतावनी दी है। वहीं 25 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे से 26 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed