Ranchi News: झारखंड पुलिस के सिरदर्द बन चुके लवकुश शर्मा को बिहार के अरवल जिले से गिरफ्तार किया गया है। झारखंड पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने लवकु्श को उसके एक रिश्तेदार के घर से दबोचा है। एटीएस एसपी सुरेंद्र झा के निर्देशन में एक टीम बनाई गई, जिसने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। अरवल से लवकुश को रांची लाया गया है। बता दें 2021 के दिसंबर में अपराधी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से जमानत पर छूटा था। तब से वह फरार चल रहा था।
बिहार से गिरफ्तार हुआ झारखंड का मोस्ट वांटेड लवकुश।
लवकुश के ऊपर हत्या, रंगदारी, गोलीबारी से संबंधित 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रांची के मोरहाबादी में 27 जनवरी को अपराधी कालू लामा की हत्या होने पर पुलिस ने लवकुश शर्मा के गैंग के सक्रिय अपराधी सोनू शर्मा को पकड़ा था। सोनू ने ही पुलिस को लवकुश के बारे में जानकारी दी थी। तब से लवकुश की तलाश जारी थी।
