झारखंड में भारी बारिश का कहर: 22 घंटे बाद मलबे से निकालने गए दो छात्रों के शव, मकान गिरने से गई एक बच्ची की जान

झारखंड में बारिश का कहर बरस रहा है। यहां मकान और इमारत ढहने की खबर सामने आ रही है और नदियां उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान मलबे में दबे 2 बच्चों के शव को 22 घंटे बाद निकाला गया है। इसके अलावा रांची में मकान ढहने से 10 वर्षीय बच्ची की जान चली गई है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Heavy Rain: झारखंड में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। 17 जून को मानसून की एंट्री के बाद से प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश और आंधी के कारण होने वाली घटनाएं भी अब सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला झारखंड के खूंटी जिले से सामने आया है जहां भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन कुएं के धंसने और उसके मलबे में दब जाने के कारण स्कूल के दो छात्रों की जान चली गई है। इसके अलावा रांची में एक मकान के ढहने में 10 वर्षीय बच्ची की जान चली गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। अलग-अलग जिलों में एक पुल और एक खाली आवासीय इमारत भी ढह गयी जबकि कई नदियां उफान पर हैं। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Heavy Rain in Jharkhand

झारखंड में भारी बारिश का कहर

मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत

खूंटी की उपायुक्त आर रॉनिटा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक दल को बचाव अभियान में तैनात किया गया था। जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन कुएं के धंस जाने से उसकी मिट्टी के नीचे 22 घंटे तक दबे रहने के बाद दो स्कूली छात्रों के शव को बृहस्पतिवार यानी आज बरामद कर लिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान बुधवार रात से ही जारी था और दोनों लड़कों के आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बरामद किए गए हैं।

End of Feed