Jharkhand Crime: खूंटी में युवक ने की चाचा की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, आरोपी भतीजा फरार

Jharkhand Crime: झारखंड के खूंटी में एक युवक ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी है। प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन सही कारणों को जानने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Jharkhand Crime: झारखंड के खूंटी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हत्या का यह मामला अड़की थाना क्षेत्र के कोरवा गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोप मृतक के भतीजे पर लगाया गया है और वह मौके से फरार है।

Crime News

खूंटी में भतीजे ने की चाचा की हत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

कुल्हाड़ी से चाचा को उतारा मौत के घाट

मृतक की पहचान 50 वर्षीय गनसा लोहरा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गनसा लोहरा की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई। घटना को देर रात करीब तीन बजे अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अड़की थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे मौके की तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है, जिसे उसने लकड़ियों के ढेर में छिपा दिया था। हत्या का आरोपी मृतक के भतीजे सुगना लोहरा की तलाश की जा रही है।

End of Feed