झारखंड में शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, तेज बारिश की आशंका के बीच सीएम हेमंत सोरेन का फैसला

झारखंड में 3 अगस्त यानि कि शनिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। झारखंड सरकार ने भारी बारिश को देखते हुए यह फैसला लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • लगभग सभी जिलों में भारी बारिश की आशंका
  • बारिश की आशंका के कारण स्कूल बंद

झारखंड में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सरकार ने शनिवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए 3 अगस्त 2024 को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है।

End of Feed