Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में कड़ाके की ठंड, शीतलहर को लेकर येलो Alert; जानें आज का मौसम

झारखंड में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड के हजारीबाग में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। जानें आज का मौसम कैसा रहेगा...।

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज (मंगलवार) ठंड के बढ़ते प्रभाव को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पिछले दिन ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक, आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के कारण राज्य के न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई। झारखंड के 24 जिलों में से अधिकांश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में हजारीबाग जिले में सबसे कम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 29.8℃ चाईबासा में रहा।

weather

फाइल फोटो।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

राज्य में कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने 7 से 12 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। 7 जनवरी को राज्य के 15 उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed