Jharkhand IAS Transfer: 7 आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानें किन लोगों का नाम लिस्ट में शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 18, 2024, 10:59 PM IST

Jharkhand IAS Transfer: झारखंड सरकार के जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार को अफसरों के ट्रांसफर की आधिकारिक सूचना जारी की है। झारखंड में 7 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है।

Jharkhand IAS Transfer: झारखंड सरकार ने सात आईएएस अफसरों का तबादला किया है। कई अफसरों के दायित्वों में भी बदलाव किया है। राज्य के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में निदेशक श्रीनिवासन (अतिरिक्त प्रभार- स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली) को स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। श्रीनिवासन श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Transfer

7 IAS अफसरों का ट्रांसफर

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव का ट्रांसफर

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चन्द्रशेखर (अतिरिक्त प्रभार-सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग) को नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है। वह जुडको और ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा (अतिरिक्त प्रभार- प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल) को स्थानांतरित करते हुए प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर भेजा गया है।

End of Feed