Ranchi-Odisha Expressway Construction: रांची से अब चंद घंटों में लोग ओडिशा पहुंच सकेंगे। दोनों शहरों को जोड़ने के लिए चार चरणों में एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। ओडिशा के जैतगढ़ तक एक्सप्रेस-वे बनेगा। इसके लिए दो चरणों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। पहले चरण में तुपुदाना रिंग रोड से इतरी तक 46 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। दूसरे चरण में इतरी से भूईया देव गांव तक 40 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। इस पर 719 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
रांची से ओडिशा के बीच बनेगा ऐसा एक्सप्रेस-वे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पहले चरण में खूंटी और मुरहू के लिए बाइपास बनाया जाना है। पूरा एक्सप्रेस-वे 180 किलोमीटर लंबा होगा। शेष दो चरणों में भूईयादेव गांव से केलेंदे और केलेंदे से जैतगढ़ तक की डीपीआर बनाने की कार्यवाही जारी है। बता दें योजना एनएचएआई ने बनाई थी। अब एनएच झारखंड उपभाग इसका निर्माण करेगा।
