Ranchi Interstate Bus Terminal: रांची के दुबलिया में बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, 29 एकड़ जमीन पर होगा निर्माण

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 07:27 PM IST

Ranchi Bus Terminal: नए साल की शुरुआत से पहले ही राजधानी वासियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। बहुप्रतीक्षित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर विकास विभाग ने बस टर्मिनल बनाने के लिए योजना को मंजूरी जारी कर दी है। इसके लिए फंड का भी प्रावधान कर दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बस टर्मिनल डेवलपमेंट के लिए 81.72 करोड़ रुपए का हुआ प्रावधान
  • पीपीपी मोड पर कराया जाएगा डेवलपमेंट का काम
  • बस टर्मिनल बनाकर निजी भागीदार करेगा सरकार को हैंडओवर

Ranchi News: रांची में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण बहुत जल्द शुरू होने वाला है। यह बस टर्मिनल कांके अंचल के दुबलिया में बनाया जाना है। इसके निर्माण की मंजूरी नगर विकास विभाग ने दे दी है। इसके साथ ही बस टर्मिनल डेवलपमेंट के लिए 81.72 करोड़ रुपए फंड का प्रावधान हुआ है। इस पूरी योजना का क्षेत्रफल 38.504 एकड़ जमीन होगा। जबकि बस टर्मिनल के डेवलपमेंट का काम 29 एकड़ जमीन पर किया जाना है। यह सभी काम पीपीपी मोड पर कराने की योजना है।

Ranchi bus stand

रांची में बस टर्मिनल निर्माण के लिए विभागीय मंजूरी मिली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बस टर्मिनल को निजी भागीदार तैयार करेगा और फिर राज्य सरकार को इसे हैंडओवर कर देगी। निजी भागीदार कॉमर्शियल फैसिलिटी के लिए जमीन लीज पर देगा। ताकि राज्य सरकार की आय में बढ़ोतरी हो सके। बता दें, रांची आईएसबीटी के विकास के लिए मेसर्स आईडेक लिमिटेड की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई गई है।

End of Feed