Ranchi Ring Road: रांची रिंग रोड पर दो जगहों पर बनेगा इंटरचेंज, ट्रैफिक होगा स्मूथ, 6 महीने में शुरू होगा काम

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 05:03 PM IST

Ranchi Ring Road Construction: रांचीवासियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। नए साल में रांची रिंग रोड पर इंटरचेंज बनाए जाएंगे। इसके निर्माण को लेकर कवायद तेज हो चुकी है। एनएचएआई ने इंटरचेंज बनाने के लिए अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विकास और रामपुर में सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बनेगा इंटरचेंज
  • एनएचएआई ने इंटरचेंज बनाने के लिए दो जगहों पर शुरू किया सर्वे
  • दोनों इंटरचेंज का डीपीआर अगले तीन महीने में बन जाएगा

Ranchi News: रांची रिंग रोड पर बहुत जल्द ट्रैफिक और स्मूथ हो जाएगा। इस रोड के विकास और रामपुर सेक्शन में इंटरचेंज बनाया जाएगा। इन दोनों सेक्शन में इंटरचेंज बनाने के लिए दोनों जगहों पर एनएचएआई सर्वे करा रहा है। आने वाले तीन महीनों में विकास और रामपुर सेक्शन के इंटरचेंज का डीपीआर बना लिया जाएगा। इसके बाद यह जानकारी हो सकेगी की इंटरचेंज बनाने पर कितनी लागत आएगी। फिर निर्माण के लिए टेंडर निकाला जाएगा।

ranchi ring road

रांची रिंग पर बनाया जाना है इंटरचेंज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक जून से इंटरचेंज बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण होने से दोनों जगहों पर चारों ओर से आने वाले वाहन बिना रुके अपने-अपने रूट पर निकल सकेंगे, जिससे जाम के हालात पैदा नहीं होंगे। दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

End of Feed