Ranchi: रांची में बिजली विभाग का कर्मचारी ही निकला चोर, टांसफार्मर से तांबे का तार निकालकर…

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 03:36 PM IST

Ranchi Electricity Department Theft: रांची में बिजली संकट दूर नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं को बिजली 24 घंटे उपलब्ध नहीं होने की वजह विभाग के कर्मचारी ही हैं। इसका खुलासा धुर्वा थाने की पुलिस ने किया है। पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर से तांबा का तार चुराते हुए बिजली विभाग के एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को पकड़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गिरफ्तार बिजली कर्मचारी के कब्जे से 40 किलोग्राम तांबे का तार किया गया है जब्त
  • गिरफ्तारी कर्मचारी विवेक कुमार के दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए
  • पुलिस सन्नी सिंह और कमलेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

Ranchi News: रांची में बिजली विभाग के कर्मचारी ही विभाग को चूना लगा रहे हैं। जिनके जिम्मे ट्रांसफॉर्मर और तार का मेंटेनेंस है, वही विभाग की संपत्ति चुरा रहे हैं। शहर में ट्रांसफॉर्मर से तांबे का तार चुराया जा रहा था। बिजली विभाग के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी द्वारा इसे अंजाम दिया जा रहा था। इस मामले में धुर्वा थाने की पुलिस ने विभाग के कर्मचारी विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है।

ranchi thieft

रांची में चल रहा बिजली विभाग में चोरी का खेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस का कहना है कि, उन लोगों ने विवेक को ट्रांसफॉर्मर से तांबे का तार चुराते हुए पकड़ा है। इसके पास से पुलिस ने 40 किलोग्राम तांबे का तार जब्त भी किया है। पुलिस के मुताबिक, विवेक अपने साथी सन्नी सिंह और कमलेश कुमार के साथ ट्रांसफॉर्मर से तांबे का तार निकालकर स्कूटी से ले जाने का प्रयास कर रहा था।

End of Feed