Ranchi Rail Update: रेल यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। रेलवे द्वारा ट्रेन नंबर 08028/08027 रांची-बलरामपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 5 मार्च को ट्रेन नंबर 08028 रांची-बलरामपुर होली स्पेशल ट्रेन रांची जंक्शन से रवाना होगी। सिर्फ एक फेरा यह ट्रेन चलाई जाएगी। रांची से रविवार की रात 11:55 बजे ट्रेन खुलेगी। ट्रेन मुरी स्टेशन रात 1:05 बजे पहुंचेगी। यहां से रात 1:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन बोकारो स्टील सिटी रात 2:15 बजे पहुंचेगी और रात 2:25 बजे खुलेगी। कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन सुबह 5:35 बजे पहुंचकर सुबह 5:37 बजे खुलेगी।
रांची जंक्शन, जहां से परिचालित होंगी होली स्पेशल ट्रेनें
यह ट्रेन गया स्टेशन पर सुबह 7:02 बजे पहुंचेगी। यहां से ट्रेन 7:07 बजे खुलेगी। सुबह 10:15 बजे ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन सुबह 10:25 बजे रवाना होगी। वाराणसी स्टेशन पर ट्रेन सुबह 11:30 बजे पहुंच जाएगी। यहां से ट्रेन सुबह 11:55 बजे रवाना होगी। भटनी स्टेशन पर ट्रेन दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी। यहां से दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी। गोरखपुर स्टेशन पर ट्रेन शाम 5:45 बजे पहुंचकर शाम 6 बजे खुलेगी।
