Ranchi Weather: रांची में सोमवार से बढ़ेगी गर्मी, जानें कितना रहेगा तापमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 01:33 PM IST

Ranchi News: रांची के तापमान में पिछले तीन दिनों से बदलाव जारी है। दो दिन बारिश भी हुई है। शुक्रवार को भी बादल छाए हुए हैं। वहीं, बारिश और वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है। जिले में महीने भर के बाद बारिश हुई है। बारिश नहीं होने के कारण फरवरी में ही अधिकतम तापमान में काफी वृद्धि आई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रांची के कुछ इलाकों में वज्रपात एवं बारिश की आशंका
  • 12 मार्च से दिन और रात के तापमान में होगी बढ़ोतरी
  • पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा का भी बदला रहेगा मौसम


Ranchi Today Weather: राजधानी में शुक्रवार को भी बादल छाए है। कुछ इलाकों में बारिश और वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा समेत कुछ जगहों पर भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिनों तक गर्मी से राहत रहने के आसार हैं। 12 मार्च से फिर से तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान दिन और रात का तापमान बढ़ेगा।

ranchi weather station

रांची मौसम विज्ञान केंद्र

शुक्रवार को अधिकतम तापमाल 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री है। आर्द्रता 49 प्रतिशत है। वहीं, आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। यह 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 17 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

End of Feed