Ranchi To Bhagalpur Government Bus: मार्च से रांची और भागलपुर के बीच चलेगी सरकारी बस, इतना होगा किराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 03:27 PM IST

Bhagalpur-Ranchi Bus Service: बिहार और झारखंड के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। इन्हें होली पर अपने घर आने और वापस लौटने में दिक्कत नहीं आएगी। इसके लिए बिहार के भागलपुर से रांची के लिए सरकारी बस सेवा शुरू की जा रही है। भागलपुर से देवघर के लिए भी बस सेवा बहाल हो रही है। बीएसआरटीसी द्वारा बसों का परिचालन किया जाएगा। इसके लिए झारखंड सरकार से भी मंजूरी मिल गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड सरकार से मंजूरी मिलने के बाद शुरू हो रही सेवा
  • 25 साल बाद भागलपुर-रांची के बीच चलेगी सरकारी बस
  • बीएसआरटीसी शुरू कर रहा बस सेवा

Ranchi News: बिहार के भागलपुर से रांची और देवघर के लिए सरकारी बसें चलेंगी। झारखंड के इन दोनों शहरों से भागलपुर भी बसें आएंगी। इसके लिए झारखंड सरकार से मंजूरी मिल गई है। भागलपुर से 25 साल बाद झारखंड के इन शहरों के लिए सरकारी बसों का परिचालन शुरू हो रहा है। होली से पहले इन शहरों के लिए अप और डाउन में बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) द्वारा बसों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। फिलहार बीएसआरटीसी द्वारा झारखंड सरकार को रोड टैक्स जमा करना है। फिर भागलपुर डिपो से बसें रांची और देवघर के लिए परिचालित होने लगेंगी।

bsrtc bus

पटना में चल रही बीएसआरटीसी की बस (फाइल फोटो)

साल 2021 में खरीदी गईं बसों का इस रूट पर चलाया जाना है। भागलपुर डिपो को बसें मिल चुकी हैं। भागलपुर-रांची और भागलपुर-देवघर से चलने वाली बस के परिचालन का समय, रूट एवं किराया तक कर लिया गया है। भागलपुर से रांची के लिए सरकारी और निजी बस के किराए में 50 रुपए का अंतर है। भागलपुर से देवघर के किराए में 18 रुपए का अंतर है।

End of Feed