Dhanbad News: धनबाद में स्कूल से लौट रही छात्रा की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2024, 09:01 PM IST

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पलयडीह गांव में बुधवार को स्कूल से लौट रही छात्रा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पलयडीह गांव में बुधवार को स्कूल से लौट रही 17 वर्षीय छात्रा निशा कुमारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। छात्रा की हत्या का आरोप विशाल रजवार नामक युवक पर लगा है, जो छात्रा के शव के पास ही गंभीर रूप से जख्मी हालत में पाया गया।

crime Scene

सांकेतिक फोटो।

पुलिस ने शुरू की जांच

आशंका व्यक्त की जा रही है कि छात्रा की हत्या करने के बाद उसने धारदार हथियार से खुद का गला रेतकर जान देने की कोशिश की। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि इन दोनों पर किसी अन्य ने हमला तो नहीं किया?

End of Feed