गिरिडीह: झारंखड के गिरिडीह में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। यहां एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर चार दिन के बच्चे को पैरों से कुचलने का आरोप लगा है। बच्चे की मौत हो गई है, जिसके बाद आला अधिकारियों के कान खड़े हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित रेणू ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के बूटों के नीचे आने से नवजात की मौत
जानकारी के मुताबिक, घटना गिरडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र की है। बुधवार सुबह देवरी थाना की पुलिस आरोपी भूषण पांडेय को पकड़ने उसके घर गई हुई थी, उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इस दौरान बच्चे की मौत का मामला सामने आया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
