Ranchi Rail Update: बुधवार को 4 घंटे देर से खुलेगी पुणे-हटिया एक्सप्रेस, इन ट्रेनों का बदला रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 03:36 PM IST

Ranchi Rail Division: रांची रेल खंड के यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। इस रूट की ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव हुआ है। पुणे-हटिया एक्सप्रेस दो दिन देर से रवाना होगी। वहीं, सांतरागाछी-अजमेर ट्रेन 17 मार्च को बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी। पुणे-हटिया एक्सप्रेस भी 22 मार्च को निर्धारित मार्ग से नहीं चलाई जानी है। इसके अतिरिक्त रांची-मधुपुर इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाना है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. बुधवार और 19 मार्च को पुणे-हटिया एक्सप्रेस दोपहर 3:25 बजे होगी रवाना
  2. इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सुबह 10:45 बजे नहीं खुलेगी
  3. 22 मार्च को पुणे-हटिया एक्सप्रेस दौंड-वाडी-सिकंदराबाद-बल्हारशाह-नागपुर होकर चलेगी


Ranchi Station News: सोलापुर मंडल अंतर्गत दौंड-मनमाड़ रेलखंड का दोहरीकरण होना है। दूसरी ओर बेलापुर, चितली एवं पुनतांबा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस वजह से 22 मार्च को ट्रेन नंबर 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से परिचालित होगी। यह ट्रेन दौंड, वाडी, सिकंदराबाद, बल्हारशाह एवं नागपुर होकर चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस बुधवार और 19 मार्च को अपने तय समय से चार घंटे देर से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 10:45 बजे की जगह दोपहर 3:25 बजे खुलेगी।

ranchi station

रांची स्टेशन (फाइल फोटो)

जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड में दोहरीकरण कार्य होना है। इस कारण निवास रोड, भरसेंडी-सुरसराई घाट झारा, सरई ग्राम स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस वजह से 17 मार्च को सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस वाया मुरी अपने तय मार्ग गढ़वा रोड-चोपन-कटनी मुड़वारा की जगह परिवर्तित मार्ग पर चलाई जाएगी। यह ट्रेन गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर परिचालित की जाएगी।

16 अप्रैल तक चलेगी रांची-गुवाहाटी-रांची होली स्पेशल ट्रेन

दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। रेलवे द्वारा धनबाद होकर रांची-गुवाहाटी के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन नंबर 05672/05671 रांची-गुवाहाटी-रांची होली स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल तक चलाई जाएगी। 5 मार्च से ट्रेन नंबर 05672 हर रविवार को रांची स्टेशन से गुवाहाटी के लिए रवाना हो रही है। इसी तरह 4 मार्च से हर शनिवार को ट्रेन नंबर 05671 गुवाहाटी स्टेशन से रांची स्टेशन के लिए रवाना हो रही है।

जल्द चलेगी रांची-मधुपुर इंटरसिटी ट्रेन

रांची-कोडरमा रेल लाइन वाया बरकाकाना, हजारीबाग मार्ग पर पहली बार इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन बहुत जल्द परिचालित की जाएगी। मधुपुर स्टेशन से सुबह 6:15 बजे मधुपुर-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस रवाना होगी। ट्रेन महेशमुंडा, न्यू गिरिडीह, जमुआ, धनवार, कोडरमा, बरही, कटकमसांडी, हजारीबाग, चरही, बरकाकाना, मेसरा होकर दोपहर 1:10 बजे रांची स्टेशन पहुंच जाएगी। फिर यही ट्रेन रांची स्टेशन से दोपहर 3:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन रात 10:15 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी। मधुपुर से रांची की यात्रा 6:55 घंटे में पूरी होगी। ट्रेन 15 स्टेशनों पर रुकेगी।

नई लाइन बनने से रांची से पटना, दिल्ली एवं गया की दूरी हुई कम

नई रेल लाइन बनाई जाने के कारण रांची स्टेशन से पटना, दिल्ली और गया की दूरी कम हो गई है। इस रेल लाइन पर ट्रेन चलने के कारण कोडरमा, हजारीबाग समेत मधुपुर एवं बरकाकाना को रांची एवं पटना से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

End Article
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभा...

End of Feed