Ranchi News: पुलिस की वर्दी में लूटपाट को देते थे अंजाम, गिरोह का हुआ भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2024, 05:44 PM IST

रांची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये चारों नकली पुलिस बनकर लूटपाट को अंजाम देते थे। इन अपराधियों के खिलाफ कई जगहों पर मामले दर्ज हैं।

Ranchi Crime News: झारखंड में रांची, चतरा, लातेहार और हजारीबाग जिले में पुलिस की वर्दी पहनकर लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने इस गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो सेट वर्दी, मोबाइल और एयरगन बरामद किया गया है।

Crime

लूटपाट के मामले में चार गिरफ्तार।

पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

इसकी जानकारी रांची के ग्रामीण एसपी पीयूष पांडेय ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। गिरफ्तार अपराधियों में भीम कुमार रवि, राकेश साव, राहुल लोहरा और छोटू लोहरा शामिल हैं। सभी लातेहार जिले के चंदवा और हेरहंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

End of Feed