Jamshedpur News: जमशेदपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2024, 07:35 PM IST

झारखंड के जमशेदपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के बागबेड़ा में गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग की। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

firing

सांकेतिक फोटो।

घर में घुसकर फायरिंग

सिद्धो-कान्हू मैदान स्थित गणेश नगर के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे और विजय कुमार उर्फ मोनू के घर में घुसकर गोलियां बरसाने लगे। मोनू को पेट और हाथ में गोली लगी है। पड़ोस की महिला ललिता देवी के पैर और एक अन्य व्यक्ति अनिल साहू के हाथ में गोली लगी है। सभी खतरे से बाहर हैं।

End of Feed