Ranchi Crime News: रांची में दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 09:51 PM IST

Ranchi Police: राजधानी के पंडरा इलाके में गुरुवार दोपहर को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंडरा ओपी क्षेत्र के विकास नगर की घटना
  • घायलों में दोनों पक्षों के लोग शामिल
  • पुलिस के पहुंचते ही भागने लगे दोनों पक्ष के लोग

Ranchi News: राजधानी में विधि-व्यवस्था दिनोंदिन लचर होती जा रही है। अपराधियों के अलावा अब आम लोगों में भी पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रहीं हैं। ताजा मामला पंडरा ओपी क्षेत्र के अंतर्गत विकास नगर का है। यहां वर्षों पुराने जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार दोपहर को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद नौबत मारपीट तक आ गई।

Ranchi News

रांची में जमीन विवाद में लेकर भिड़े दो पक्ष (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग मारपीट करने लगे। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

End of Feed