Ranchi Police: महाशिवरात्रि पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो हजार से अधिक पुलिस बल तैनात हैं। कई थानों एवं इलाकों में 86 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त हैं। यह सभी शरारती एवं अराजक तत्वों पर नजर रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस तंत्र की नजर है, जिससे कोई माहौल बिगाड़ नहीं सके। शहर की विधि-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी सुरक्षाबल और दंडाधिकारी शनिवार की सुबह 4 बजे से ही तैनात हैं। यह सभी पूजा समारोह समाप्त होने तक सक्रिय रहेंगे। ऐसे में श्रद्धालु बेफिक्र होकर शिव मंदिर जाकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इतना ही नहीं शिव बारात में भी शामिल हो सकते हैं।
रांची में सुरक्षा व्यवस्था को तैनात जवान। फाइल फोटो
दरअसल, कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर के प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक-एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त शहर की 86 जगहों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। कंपोजिट कंट्रोल रूम में अग्निशमन दस्ता और एंबुलेंस भी उपलब्ध है।
