Gaya Tilkut: मकर सक्रांति पर अब रांची में ही लीजिए गया के तिलकुट का मजा, इस बाजार में है उपलब्ध

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 13, 2023, 09:46 PM IST

Gaya Tilkut: बिहार के गया का तिलकुट पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। कई देशों में इसकी सप्लाई होती है। खासकर मकर सक्रांति के अवसर पर इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है। बिहार के लगभग सभी जिलों सहित पड़ोसियों राज्यों से भी इसकी डिमांड काफी रहती है। कहा जाता है कि गया के तिलकुट का स्वाद ही गजब का होता है।

Gaya Tilkut: गया का तिलकुट अब रांची में भी इस मकर सक्रांति पर उपलब्ध है। गया और नवादा के कारीगर गया के फेमस तिलकुट को रांची में ही बना रहे हैं। अब गया से तिलकुट लाने के बजाय, रांचीवासी अपने ही मार्केट से फेमस तिलकुट खरीद सकेंगे।

gaya ka tilkut in ranchi

रांची में भी मिल रहा है गया का तिलकुट

गया के तिलकुट का स्वाद ही अलग

बिहार और झारखंड में ऐसे तो तिलकुट लगभग हर जगह बनता है। मकर सक्रांति के अवसर पर चुड़ा-दही के साथ इसे खाया जाता है। ऐसे तो यह पूरे ठंड में उपलब्ध रहता है। हर जगह पर बनने वाले तिलकुट में वो स्वाद नहीं होता जो गया के रमना बाजार के तिलकुट का होता है। रमना बाजार के तिलकुट का स्वाद ही अलग होता है। मुंह में जाते ही यह घुल जाता है। अक्सर मकर सक्रांति पर इसे गया से लोग मंगवाते हैं, लेकिन अब गया के कारीगर ही विभिन्न शहरों में जाकर तिलकुट बनाने लगे हैं, जिससे लोगों को तिलकुट का स्वाद भीगया वाला मिल जाता है और इसकी ताजगी भी बनी रहती है।

End of Feed