झारखंड में बारिश बनकर बरस रहा मौसम का कहर, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, देखें वीडियो

झारखंड में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। यहां नदियां उफान पर हैं और जनजीवन प्रभावित है।

Jharkhand News: झारखंड में एक बार फिर मानसूनी बारिश का कहर बरस रहा है। मौसम की मार झेल रहे राज्य के आधा दर्जन से अधिक जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट है तो कहीं भारी बारिश से बहुत भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश के कारण होने वाली अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई है।

सरायकेला- खरसावां के कई इलाकों में हालत गंभीर

पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में लगातार बाढ़ का खतरा बना हुआ है। जिले के कपाली नगर परिषद में हालत बेहद की नाजुक बनी हुई है। यहां जलजमाव के कारण लोग पिछले 48 घंटों से अपने घरों में कैद हैं। इन लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यहां सड़कों लबालब पानी भरा हुआ है। सबसे अधिक परेशानी का सामना स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों को करना पड़ रहा है। जलजमाव की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद और प्रशासन से बार-बार अनुरोध करने के बाद भी हर साल बारिश में उन्हें यह परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलजमाव के कारण यहां महामारी फैलने का खतरा मंडराने लगा है।

End of Feed