Ranchi News: रांची में और बढ़ेगी ठंड, कोहरे से ट्रेनें और फ्लाइट्स प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला मार्ग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 02:07 PM IST

Ranchi Weather Update: रांची में इस साल काफी अधिक ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम घना कोहरा छा रहा है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वाहनों एवं ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। पिछले एक हफ्ते से ज्यादातर ट्रेनें देर से परिचालित हो रहीं हैं। फ्लाइट का भी परिचालन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को कई ट्रेनें विलंब से चल रहीं हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 जिलों में जारी है कोहरे को लेकर अलर्ट
  • रांची आने एवं जाने वाली ट्रेनें 6:30 घंटे तक देर से चल रही
  • रांची में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही हवा

Ranchi Train News: रांची समेत झारखंड के कई जिले कोहरे की चपेट में हैं। विजिबिलिटी 40 मीटर तक रह गई है। ऐसे में वाहनों, ट्रेनों और फ्लाइट्स को परिचालित करना मुश्किल हो रहा है। कोहरे की वजह से रांची से नई दिल्ली जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 12877 तीन घंटे देर से चल रही है। जम्मूतवी एक्सप्रेस 18309 साढ़े छह घंटे देर से चल रही है। आनंद विहार से रांची आने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 12818 तीन घंटे देर से चल रही है।

ranchi station

रांची स्टेशन, कोहरे के कारण जहां ट्रेनें देर से आ रहीं और रवाना हो रहीं

रांची से जाने एवं आने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें आधा घंटे से साढ़े छह घंटे तक देर से चल रहीं हैं। सोमवार को भी कई ट्रेनों का देर से परिचालन हुआ। वहीं, सोमवार को रांची एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। फ्लाइट रात 8:05 बजे उड़ान भरने वाली थी। सुबह में दो फ्लाइट डायवर्ट कर चलाई गई है।

End of Feed