Ranchi Route Train Divert: रांची से रवाना होने वाली इन ट्रेनों का बदला रूट, ये ट्रेनें हुईं रद्द

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 06:21 PM IST

Ranchi News: पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत धनबाद मंडल के गढ़वा रोड, तोलरा एवं रजहरा स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग काम के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे में रेल सेवा बाधित रहेगी। मंगलवार से तीन मार्च तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहना है। रेलवे ने इसको लेकर सूचना जारी कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें रद्द
  • सोमवार से एक मार्च तक नहीं चलेगी रांची-चोपन एक्सप्रेस
  • 26 फरवरी को नहीं चलेगी अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस

Ranchi Rail Update: रांची होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द हो गईं हैं। वहीं, कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है। ऐसा गढ़वा रोड, तोलरा एवं रजहरा स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के चल रहे काम को ध्यान में रखकर किया गया है। मंगलवार से तीन मार्च तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें रद्द की गईं हैं।

ranchi station

रांची स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेनों की बदली गई है व्यवस्था

रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 24 फरवरी, ट्रेन नंबर 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस 26 फरवरी, सोमवार से एक मार्च तक ट्रेन नंबर 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस, बुधवार से दो मार्च तक ट्रेन नंबर 18614 चोपन-रांची एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

End of Feed