Ranchi Police: रांची में नए साल के आगमन की खुशी में जश्न के आयोजनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर 200 महिला सुरक्षा बल समेत 1200 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इतना ही नहीं 40 इंस्पेक्टर, 210 दारोगा, 240 एएसआई भी विधि-व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त कर दिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन ने 26 पिकनिक स्पॉट को चिह्नित कर लिया है। इन पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की टीम की विशेष नजर रहेगी।
विधि-व्यवस्था को लेकर तैनात रांची पुलिस। फाइल फोटो
इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा कि नए साल का जश्न मनाने की खुशी में किसी भी तरह की कोई अनहोनी नहीं हो। किसी आम आदमी को कोई दिक्कत नहीं हो। इसके लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण जश्न मनाने के लिए भी अपील की जा रही है।
