Palamu News: झारखंड के पलामू में कार ने 17 लोगों को रौंदा, 3 की मौत, कई की हालत गंभीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2023, 12:24 PM IST

Palamu News: पलामू जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत बरांव गांव में कार्यक्रम देखकर लोग घर लौट रहे थे, तभी शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढवना के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सड़क के किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

Palamu News: झारखंड के पलामू में एक तेज रफ्तार कार ने 17 लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन की मौत हो गई और 14 अन्‍य घायल हैं। घटना सोमवार रात की है। पलामू जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत बरांव गांव में सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखकर लोग घर लौट रहे थे, तभी शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढवना के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सड़क के किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

plamu car accident

पलामू में कार ने 17 लोगों को रौंदा (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

घायलों की स्थिति गंभीर

हादसे में नरसिंहपुर पथरा के वशिष्ठ महतो के पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया और उनके पोते रोहित कुमार व कोटा गांव निवासी मधु मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कार की टक्कर से 14 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

End of Feed