Lohardaga News: बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, तीन बच्चों की मौत; आठ अन्य घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 23, 2024, 12:34 PM IST

झारखंड के लोहरदगा जिले में बारातियों को ले जा रही एक बस एवं ट्रक की टक्कर में तीन बच्चों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा में बारातियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। यह हादसा इतना भीषण था कि इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वालों में तीन बच्चे शामिल थे।

road accident

लोहरदगा में सड़क दुर्घटना।

हादसे में तीन बच्चों की मौत

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में मारे गए बच्चों की उम्र छह माह से छह साल के बीच थी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर कुडू इलाके के ताती गांव के पास शुक्रवार रात हुई।

End of Feed